इस वर्ष जन्माष्टमी होगी खास

जौनपुर।  इस वर्ष की जन्माष्टमी 50 वर्षो बाद बन रहे खास ग्रहों के योग की वजह से काफी खास होने वाली है। 50 वर्षो बाद इस वर्ष की जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र 24 घंटे के लिए मिल रही है जिसकी वजह से इस वर्ष जन्माष्टमी पर सर्वथा सिद्धि योग के साथ-साथ अमृत योग भी बन रहा है जो कि धार्मिक कार्य, नवीन कार्य, खरीददारी, नवीन सम्पत्ति आदि की खरीद के लिये काफी शुभ है। उक्त बातें क्षेत्र के प्रकांड विद्वान पंण्डित शशिधर त्रिपाठी ने बताई। उन्होने बताया कि 5 सितंबर को पड़ने वाली जन्माष्टमी जो कि शनिवार को पड़ रही है उस दिन वृषभ राशि के चन्द्रमा की साक्षी में हर्षल योग बालवकरण तथा रोहिणी नक्षत्र का अछ्वुत संयोग बन रहा है जो कि भारतवर्ष के लिए सुख शांति व समृद्धि कारक होगी। इस दिन श्रीकृष्ण भगवान की पूजा व व्रत रखने से विशेष लाभ मिलेगा तथा नवीन वस्तु की खरीददारी के लिये जन्माष्टमी का दिन उत्तम समय है।

Related

religion 3111461939494542248

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item