गौराबादशाहपुर में नहीं रुकती रोडवेज की बसें

जौनपुर। गौराबादशाहपुर में रोडवेज का फेयर स्टाप होने के बावजूद यहां रोडवेज की बसें नहीं रूकती है, जिसकी वजह से आम यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। मजबूरन उन्हें जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों पर लटक कर यात्रा करनी पड़ती है।
गौराबादशाहपुर से सिविल लाईन, जौनपुर डिपो, मुंगराबादशाहपुर डिपो व जीरो रोड डिपो सहित कई डिपो की सैकड़ों बसें रोजाना गुजरती है। गौराबादशाहपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना सैकड़ों लोग जहां जौनपुर रोजी रोटी व अन्य कामों लिए जाते है वहीं रोजाना सैकड़ों छात्र/छात्राएं भी जौनपुर शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाते है। इन सभी लोगों ने अपने मासिक पास भी बनवा रखें है। परंतु इनकी असली मुसीबत तब शुरू होती है जब कि ये दैनिक यात्री व छात्र रोडवेज के स्टाप पर खड़े होकर हाथ देते रह जाते है और बसें फर्राटा भरती निकल जाती है। ऐसे में पासधारकों सहित अन्य लोगों को मजबूरन गौराबादशाहपुर से जौनपुर के लिए संचालित प्राईवेट डग्गामार वाहनों तथा आटोरिक्शा पर जान जोखिम में डालकर लटक कर यात्रा करनी पड़ती है। जिसकी वजह से इन यात्रियों को आर्थिक व मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

Related

Samaj 5596991789302831939

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item