भंडारे से सामाजिक समरसता होती है स्थापित

 जौनपुर।  बाबा बैजनाथ कांवरिया संघ सिटी स्टेशन द्वारा अहमद खां मंडी में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन द्वारा भगवान भोलेनाथ के शिव¨लग पर पुष्प अर्पित कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि सावन माह में इस तरह के भंडारे का आयोजन किया जाना समाज में एक सामाजिक समरसता स्थापित करता है। इस अवसर पर समाजसेवी सोमेश्वर केसरवानी, मो.मुस्तफा, दीपक श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, आजाद श्रीवास्तव, नितेश पांडेय आदि रहे। अंत में संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मौर्य ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उधर बदलापुर खुर्द में सोमवार को कांवरियों द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रात्रि जागरण में देर रात तक भक्तगीतों पर लोग झूमते रहे।
दोपहर बाद से ही बाजार केसरिया रंग के वस्त्र से पहने कांवरियों से पट गया। 4 बजे से शुरू भंडारे में देर रात तक लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे। इसके बाद आयोजित जागरण में भोजपुरी गायक स्वप्निल ¨सह मोनू ने एक से बढ़कर एक भक्तिगीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बम-बम बोल रहा है काशी गाते ही शिवभक्त झूमने लगे। इस दौरान दीपक जायसवाल, गुप्तेश्वर नाथ शुक्ल, राहुल यादव, गंगा प्रसाद साहू, महात्मा शुक्ल, मोती लाल सोनी, लुटावन मौर्य, संजय शुक्ल आदि रहे।

Related

news 2493754804738370076

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item