दलित परिवार बैठा धरने पर

जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के अहरपुर (जमुनिया ) ग्राम के एक दलित कुनबा पिछले 7 दिनो से न्याय के लिये तहसील मुख्यालय पर धरना पर बैठी है. उनका आरोप है कि उनके हैंड पम्प के पानी के निकास के रास्ते व आवागमन के मार्ग को स्वजातिय दबंग जबरन निर्माण करके अवरुद्ध कर रहे है। विरोध करने पर दबंगो दवरा दलित परिवारो पर लाठिया बरसाते है। दबंगो से तंग आकर दलित परिवार जब न्याय के लिये खुटहन थाना पहुंचे तो घटने की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस कोई कार्यवाही नहीं की उल्टा गरीब दलित परिवार को थाना से गालिया देकर भगा दिया। दलित परिवारो ने शिकायत जिला प्रशासन से की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। समस्या से परेसान होकर बीते बुधवार को पूरा कुनबा तहसील मुख्यालय पर पहुँचे न्याय की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये। अब देखना यह होगा कि कुनबा को न्याय मिल पाता है यह नहीं। इस मामले में कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ बोलने को तैयार नही है।

 

Related

news 215051654326085573

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item