छात्र गुटोंं में झड़प के बाद चली गोली-बम, चार घायल


 वाराणसी. हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो छात्र गुटों में शनिवार को झड़प हो गई। मारपीट के बाद शुरु हुए विवाद में देखते ही देखते कई राउंड गोली चली और बम भी चलाया गया। बम के छर्रे से चार छात्र घायल हो गए। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना पर पहुंची कई थाने की फोर्स ने छात्रों को खदेड़ा, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद कॉलेज को बंद करा दिया गया है। घायल छात्रों के आक्रोशित साथियों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया है। मौके पर एसपी सीटी सुधाकर यादव पहुंचे। छात्र बम चलाने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अक्टूबर में छात्रसंघ चुनाव है। चुनाव को लेकर छात्रनेता प्रचार कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान कुछ छात्रों में कहासुनी हो गई और उसके बाद पथराव शुरु हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बम के हमले में छात्र नेता रिंकू समेत तीन छात्र घायल हो गये। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related

news 1236433380213393054

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item