7 साल की 'गीता गर्ल' को याद हैं 18 अध्याय, PM ने 'मन की बात' में किया जिक्र

 'गीता गर्ल' के नाम से मशहूर वाराणसी की सोनम अपने अद्भुत ज्ञान की वजह से लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। सात साल की इस बच्ची को गीता के 18 अध्याय के सभी 700 श्लोक कंठस्थ हैं। यही नहीं, उसे इंग्लिश में लिखी गीता भी याद है। वहीं, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं बार रेडियो के जरिए 'मन की बात' के दौरान सोनम का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा, 'काशी दौरे में सोनम पटेल से मिला। उसे पूरी गीता याद है। वह पांच साल की उम्र से गीता के श्लोक बोल रही है।'
बताते चलें कि 18 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा था। इस दौरान वह डीएलडब्लू में सोनम पटेल से मिले थे। सोनम ने उन्हें गीता के श्लोक सुनाए थे, जिसे सुनकर मोदी हैरान रह गए थे।
किसी संत-महात्मा ने बच्ची के रूप में लिया है जन्म
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि बच्चों के पास अद्भुत ज्ञान होता है। 12 साल के कुछ बच्चों को गीता कंठस्थ हो जाती है, लेकिन, सोनम की उम्र महज सात साल है और उसे इंग्लिश में लिखी हुई गीता भी पूरी तरह से याद है। उन्होंने कहा, 'शास्त्रों के अनुसार ज्ञान कभी खत्म नहीं होता। कोई ऐसा संत, महात्मा या योगी, जिसके पास ज्ञान का अद्भुत भंडार है, उसने इस बच्ची के रूप में जन्म लिया है। ऐसे में बच्ची के असीम ज्ञान पर शोध की जरूरत है।'
पूर्व जन्म से है सोनम का नाता
श्रीविद्यामठ के अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्र का मानना है कि शास्त्रों में लिखी तीन बातें प्रमुख हैं। इनमें मति, बुद्धि और प्रज्ञा शामिल है, जो ज्ञान की वजह है। बच्ची की 'प्रज्ञा' पूर्व जन्म की उपलब्धि है, जो इस जन्म में उसे मिली है। साथ ही पूर्व जन्म के किसी बड़े तपस्वी ने बच्ची के रूप में जन्म लिया है। इसकी वजह से उसे पिछले जन्म के ज्ञान की स्मृति मिली है। निश्चित तौर पर सोनम का ज्ञान आधुनिक विज्ञान के लिए चुनौती है।

Related

news 2410973381101394929

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item