नवयुवक उत्सव गणेश संस्था द्वारा भंडारा आयोजित

जौनपुर। नगर के रसूलाबाद मोहल्ला में सोमवार की शाम नवयुवक उत्सव गणेश संस्था के तत्वावधान में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान गणेश के पंडाल को झालरों एवं झांकियों से सजाया गया था। भंडारे में हजारों की तादाद में आये भगवान गणेश के भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने पूजा करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। नवयुवक उत्सव गणेश संस्था के अध्यक्ष राहुल साहु ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे के आयोजन में कार्यकर्ता रुपेश साहु, राजन दूबे, संतोष साहु, सम्भू दूबे, अतीत साहु, अंकित साहु, शनि साहु, गोलू साहु, सचिन साहु, छोटू साहु, बिट्रटू साहु आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष अश्वनि साहु ने भंडारे में आये हुए श्रद्धालूओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related

religion 1657690370334121954

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item