ट्रक ड्राइबर की हत्या के विरोध में ग्रामीणो ने किया चक्का जाम

 जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन गांव के पास हुई ट्रक ड्राईबर की हत्या के विरोध में लाईनबाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में ग्रामीणो ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले चक्का जाम को एसडीएम ने हत्यारो की जल्द गिरफ्तारी करने और उचित मुआवजा घर बनाने व खेती के जमींन मुहैया कराने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।
बीती रात रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन गांव के पास अज्ञात बदमाशो ने लाईनबाजार थाना क्षेत्र शिवापार गांव निवासी आशीष कश्यप नामक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दिया और खलासी रोहित को तमंचे की बट से प्रहार करके बुरी तरह से घायल हो गये। आज देर शाम उसका शव पोस्टमार्टम  के बाद परिजनो को सौपा गया। परिजन उसका पार्थिक शरीर लेकर गांव पहुंचे तो जनता आक्रोेशित होकर लाश को शिवापार गांव के पास रखकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणो की मांग थी कि मृतक के परिवार वालो को दस लाख रूपये मुआवजा और घर बनाने और खेती करने के लिए जमीन दिया जाया।
सूचना मिलते ही एसडीएम सदर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणो की सारी मांगो को पूरी करने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया




Related

news 8132323741280459343

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item