एक सप्ताह के भीतर असलहों को जमा कराया जाय : D.M

 जौनपुर।  जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एक आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ सम्पन्न हुई। पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर असलहों को जमा कराये साथ ही चुनाव की सभी तैयारी ससमय पूर्ण करले। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 12 हजार शस्त्र धारक है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी को 24 सितम्बर 2015 तक सभी शस्त्र जमा कराने का निर्देश दिया। इस सम्बन्ध में 24 सितम्बर 2015 को शाम समीक्षा की जायेगी। 107116 की कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा आज से आर्दश आचार संहिता लागू कर दिया है। प्रथम चक्र का निर्वाचन नामांकन 28 सितम्बर 2015 से प्रारम्भ होगा। सभी उपजिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी संबेदनशील/अति संबेदनशील बूथों का चिन्हिकरण करलें। अपर जिलाधिकारी वि0रा0 रजनीश चन्द्र को 1200 कैमरों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सी0डी0ओ0 पी0सी0 श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, देहात रामस्वरूप सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related

news 2660289137654918447

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item