जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_350.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी
की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शान्ति समिति की इदुज्जुहा
(बकरीद) का पर्व चन्द्र दर्शन के अनुसार 25 सितम्बर 2015 को त्योहार सकुशल
सम्पन्न कराने के लिए एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें डा0 सकील अहमद, साजिद
हमीद, अलीमंजर डेजी, कैलाश नाथ विश्वकर्मा, पूर्व विधायक हाजी अफजाल, शैल
मौर्या, इन्दभान सिंह इन्दु, लालजी यादव, अरूण, मो0 शोयब, शंशाक सिंह रानू,
ने विद्युत, पेयजल, सफाई, सडक मरम्मत, नागरिक आपूर्ति, चिकित्सा तथा
सुरक्षा व्यवस्था पर बहुमूल्य सुझाव दिये सभी सदस्यों ने गंगा जमुनी एकता
को बनाये रखने का आश्वासन दिया। नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने गतवर्ष
से बेहतर व्यवस्था इस वर्ष देने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक भारत सिंह
यादव ने समिति के सदस्यों से अनुरोध किया कि कही भी किसी प्रकार की सूचना
मिलने पर तत्काल पुलिस/जिला प्रशासन को उपलब्ध करायें ताकि तत्काल मौके पर
कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने समिति के सदस्यों
द्वारा उठाये गये समस्यों को तत्काल निदान कराने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों की अलग से बैठक किया जिसमें सभी
उपजिलाधिकारियों/पुलिस क्षेत्राधिकारियों/ई0ओ0 नगर पालिका संजय शुक्ला,
अधिशासी अभियन्ता विद्युत, आर0डब्लू पौल, ए0सी0 सोनौदिया को अपने विभाग से
सम्बन्धित सभी समस्यों को निराकरण समय से करने का निर्देश दिया तथा त्योहार
रजिस्टर के अनुसार पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्था तैनात करके हर हालत में
सकुशल त्योहार सम्पन्न कराये। इस कार्य में किसी प्रकार की
लापरवाही/शिथिलता क्षम्य नही होगी। पुलिस कैमरे के साथ सभी संवेदनशील
स्थानों पर तैनात रहेगी। पुलिस/मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित कर ले कि उनके
क्षेत्र में सभी सुअरबाड़े बन्द करने की नोटिस तामील कर दी गयी है तथा यह भी
सुनिश्चित कर लिया गया है कि किसी भी दशा में सड़को पर सूअर न आने पाये। इस
अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा दिनेश चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी
पी0सी0 श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश यादव, अपर पुलिस
अधीक्षक, नगर रामजी सिंह यादव, उपजिलाधिकारी सदर आर0के0 पटेल, पुलिस
क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह सहित अधिकारीगण एवं सम्मानित व्यक्त
उपस्थित रहे।
