तीसरे चरण के चुनाव की सारी तैयारी पूर्ण 17 को होगा मतदान
https://www.shirazehind.com/2015/10/17.html
जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी भानु
चन्द्र गोस्वामी ने त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन 2015 को सकुशल
शान्ति पूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने की सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है ।
तृतीय चरण में 17 अक्टूबर को प्रातः 7.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक विकास
खण्ड बदलापुर, महराजगंज, सुजानगंज, मंगराबादशाहपुर तथा, मछलीशहर मे सम्पन्न
होगा । इसके लिए 10 जोनल मजिस्ट्रेट, 54 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये है ।
इसके अतिरिक्त महराजगंज में उप जिलाधिकारी बदलापुर ,पुलिस क्षेत्राधिकारी
मछलीशहर, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट डी0एफ0ओं0 ए0पी0 पाठक एवं पुलिस
क्षेत्राधिकारी शाहगंज ,मछलीशहर में उप जिलाधिकारी मडियाहॅंू, पुलिस
क्षेत्राधिकारी रामपाल सुपर जोनल मजिस्ट्रेट मुख्य विकास अधिकारी
पी0सी0श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक देहात अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुजानगंज
में उप जिलाधिकारी शाहगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी केराकत सुपर जोनल
मजिस्ट्रेट अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह
यादव, मंुगराबादशाहपुर में उपजिलाधिकारी मछलीशहर पुलिस क्षेत्राधिकारी
मडियाहॅंू सुपर जोन मजिस्ट्रेट उमाकान्त त्रिपाठी पुलिस क्षेत्राधिकारी
अभिषेक सिंह, बदलापुर में उपजिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सुपर
में मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह ए0एस0पी0 शैलेष कुमार यादव लगाये गये
है। इसके अतिरिक्त पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है । दर्जनों बैरियर
लगाकर बाहनों की चेकिंग भी करायी जा रही है

