25 दिवसीय सह-योग प्रशिक्षण शिविर का आज होगा समापन
https://www.shirazehind.com/2015/10/25_17.html
मौखिक एवं लिखित परीक्षा के साथ मिलेगा योग का प्रमाण पत्र
जौनपुर। नगर के सुक्खीपुर में स्थित श्री विष्णु मोटल में पतंजलि परिवार के तत्वावधान में आयोजित 25 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन 18 अक्टूबर दिन रविवार को है जहां लिखित व मौखिक परीक्षा कराने के साथ ही योग शिविर का प्रमाण पत्र भी वितरित किया जायेगा। शनिवार को 24वें दिन योग गुरू अचल हरिमूर्ति ने भक्ति भजनों के साथ उपस्थित नर-नारियों को योगासन सहित मन, मस्तिष्क सहित पूरे शरीर को लाभ पहुंचाने वाले योग की बारीकी बताया। साथ ही जटिल आसनों को करके उससे होने वाले लाभों के बारे में बताते हुये लोगों को अपने जीवन में सदैव करने पर बल दिया। शिविर कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक रवि प्रकाश द्वारा किया जा रहा था। इस मौके पर शशिभूषण यादव, अमित आर्य, कृष्ण मुरारी आर्य, सिकन्दर, डा. धु्रवराज, डा. हेमंत, कमलेश, अखिलेश, मनीष गुप्ता, सुभाष कुशवाहा, आलोक गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।