मामूली विवाद में चली गोली एक घायल
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_441.html
गांव के निवासी लालमन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र गोलू सिंह ने अनिरुद्ध तिवारी के यहा दूर्गा पण्डाल में जेनरेटर लगाया था, जनरेटर में डीजल खत्म होने से राजेश तिवारी से कहासुनी हो गई । जो देखते देखते विवाद में बढ गया । और हाथापाई हो गई । जिसके बाद राजेश अपने साथियों को असलहा लेकर बुलाया।मामला समझते हुए गोलू सिंह भागने लगे. लेकिन दबंगों ने दौङा कर ताबङतोङ तीन गोलियां चलाई।गोली लगने से गोलू गिर पङा।हमलावर वहां से भाग गये । मौके ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी ।पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । गोली पीछे हिप पे लगी है । आरोपी मौके से फरार हो गए।गांव में तनाव बढ गया है
