पंजीकरण के लिये शासन ने मांगा प्रस्तावः डा. प्रमोद

  जौनपुर। भगवान महावीर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इन्स्टीट्यूट पान दरीबा के प्रांगण में चिकित्सकों व छात्रों की बैठक हुई जहां डा. प्रमोद मौर्य ने बताया कि चिकित्सकों के पंजीकरण हेतु शासन ने प्रस्ताव मांगा है। बैठक में बताया गया कि बोर्ड आफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन उ.प्र. ने पंजीकरण हेतु महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं से प्रस्ताव मांगा है। यह सूचना बोर्ड के प्रवक्ता प्रमोद शंकर वाजपेयी ने दी है। बैठक में डा. महबूब अली, डा. राजीव मौर्य, डा. आरडी यादव, डा. अनुराग त्रिपाठी, सै. नदीम हुसैन, डा. शमीम अहमद, डा. अशोक विश्वकर्मा, डा. जेके चैरसिया, डा. आरवाई गौतम, डा. लल्लन राम मौर्य, डा. राजकुमार वर्मा के अलावा अन्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सै. इकबाल हुसैन ने किया।

Related

news 1455463201045186944

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item