
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी एवं विशिष्ट अतिथि आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं मां रानी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात् अध्यक्ष शशांक सिंह रानू एवं महासचिव घनश्याम साहू ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया जिसके बाद गायक अभिषेक मयंक ने मां के भक्तिमय गीतों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। इसके बाद संरक्षक सूर्य प्रकाश जायसवाल, विनोद जायसवाल, इन्द्रभान सिंह, विन्ध्याचल सिंह, श्रीकांत माहेश्वरी ने महासमिति के स्थापना एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में निर्णायक मण्डल के सदस्य आशीष गुप्ता, अरूण सिंह, विनय सिंह, विशाल गुप्ता, संगीता अग्रवाल, रोली श्रीवास्तव व रीना सेठी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर अतिथिद्वय के अलावा मौलाना सफदर हुसैन जैदी, पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, अध्यक्ष शशांक सिंह रानू सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विशिष्ट सदस्य महेन्द्रदेव विक्रम ने किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला, एसके सोनोदिया, अवर अभियंता अंकित श्रीवास्तव, आतिश यादव, अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, नगर मजिस्टेªट उमाकांत त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, राधेकृष्ण ओझा, राकेश श्रीवास्तव, विनोद यादव, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, विजय सिंह बागी, मोती लाल यादव, मनीषदेव, पुनीत पंकज, आनन्द अग्रहरि, विनय सेठ, अनिल अस्थाना, राजकेशर यादव, मनीष गुप्ता, धीरज जायसवाल, लालचन्द निषाद, सचिन सोनी, अविनाश निषाद, गणेश साहू, अनिल साहू उपस्थित रहे।