खाद्य लाइसेंस का वितरण 18 को करेगा व्यापार मण्डल
https://www.shirazehind.com/2015/10/18.html
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक अलफस्टीनगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई जहां अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित खाद्य लाइसेंस हेतु जो आवेदन किया गया था, उक्त व्यापारियों के लाइसेंस खाद्य विभाग द्वारा बना दिया गया है। उक्त लाइसेंसों के वितरण हेतु 18 अक्टूबर दिन रविवार को प्रातः 11 बजे जायसवाल धर्मशाला सब्जी मण्डी में शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों ने लाइसेंस वितरण का समर्थन करते हुये कहा कि उक्त तिथि को वह अवश्य हिस्सा लेंगे। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, अशोक साहू, जावेद अजीम, शिवकुमार साहू, संजय केडिया, आलोक सेठ, अमरनाथ मोदनवाल, मो. दानिश, हेम सिंह के अलावा तमाम पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन युवा महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।

