शाही पुल से युवक कूदा, मल्लाहों ने बचाया

 जौनपुर। शाही पुल पर शुक्रवार को उस समय हड़कम्प मच गया जब एक युवक गोमती नदी में छलांग लगा दिया। हालांकि पुल के बगल स्थित गोपी घाट पर मौजूद मछुवारों ने उसे बचा लिया। बताया गया कि कूदने वाला युवक धर्मेन्द्र यादव 23 वर्ष पुत्र रामनयन निवासी गौसपुर चकिया (छबीलेपुर) थाना सरायख्वाजा है। उसने बताया कि घरेलू विवाद के चलते वह आत्महत्या करने के उद्देश्य से नदी में कूदा था। युवक को बचाने वालों में समारू निषाद, अरविन्द निषाद, रूस्तम अली व राजकुमार निषाद हैं।

Related

news 3889517138904232860

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item