क्रियात्मक व सैद्धांतिक अभ्यास के साथ सम्पन्न हुआ 25 दिवसीय शिविर

योगगुरू रामदेव की प्रेरणा से आयोजित थी योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
प्रशिक्षुओं की ली गयी परीक्षा, अब वे गांव-गांव में चलायेंगे योग शिविर

    जौनपुर। नगर के सुक्खीपुर में स्थित श्री विष्णु मोटल में योग गुरु स्वामी रामदेव जी की प्रेरणा से पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में चल रहे 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर का समापन योगगुरु के प्रतिनिधि व प्रान्तीय प्रभारी सुरेन्द्र योगी द्वारा योग के क्रियात्मक व सैद्धांतिक अभ्यासों को कराकर किया गया। इस मौके पर उपस्थित सैकड़ों शिविरार्थियों ने आजीवन नशा मुक्ति व शाकाहारी रहने के साथ शिराज-ए-हिन्द को योगमय बनाने हेतु संकल्पित हुये। 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शिविरार्थियों को योगिंग, जागिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, मकरासन, भुजंगासन, मर्कटासन, मर्कटासनों के साथ भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, वाह्य प्राणायाम, अग्निसार, नौलिक्रिया, भ्रामरी व उद्गीथ प्राणायामों के अलावा योग निद्रा व ध्यान की विशेष प्रक्रियाओं का अभ्यास कराते हुये सरल आसनों के साथ जटिल आसनों का अभ्यास भी कराया गया जिससे असाध्य बीमारियों को भी जड़ से मिटाया जा सके। इसी क्रम में प्रशिक्षुओं के क्रियात्मक व सैद्धांतिक अभ्यासों की परीक्षा ली गयी। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के प्रान्तीय प्रभारी सुरेन्द्र योगी, योग समिति के प्रान्तीय प्रभारी संदेश योगी, मुकेश योगी, गोविंदा नन्द, शशिभूषण, रवि प्रकाश, प्रो. वीडी शर्मा, अचल हरिमूर्ति, अमित आर्य, अदालत योगी, कृष्ण मुरारी आर्य, लाल बहादुर, डा. ध्रुवराज, डा. हेमंत, सिकन्दर के अलावा सैकड़ों सम्बन्धित लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related

news 438923953320345215

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item