उद्योग व्यापार मण्डल ने 250 व्यापारियों को बांटा खाद्य पदार्थ का लाइसेंस
https://www.shirazehind.com/2015/10/250.html
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा रविवार को नगर के सब्जी मण्डी स्थित जायसवाल धर्मशाला में खाद्य पदार्थ के विक्रेताओं के लाइसेंस वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने बताया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा व उनके स्वाभिमान हेतु व्यापार मण्डल जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ रहा है। उसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने हक के लिये स्वयं संघर्षशील होना होगा। इसके अलावा नगर अध्यक्ष जावेद अजीम, युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, नगर युवाध्यक्ष आलोक सेठ सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज व्यापारी अधिकारी व अपराधी दोनों के निशान पर हैं। इसके खिलाफ हमें अपनी एकजुटता दिखानी पड़ेगी। अन्त में युवा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह व नगर महामंत्री संजय केडिया ने आये सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अन्त में जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि 250 व्यापारियों को लाइसेंस वितरित किया गया। इस अवसर पर हेम सिंह, अमरनाथ मोदनवाल, अनवारूल हक, मो. दानिश, सिराजुद्दीन खां, सुरेन्द्र जायसवाल, गुलजारी लाल साहू, विकास गुप्ता, विक्रांत कांस्यकार, राम सजीवन मोदनवाल, अभिषेक गुप्ता, अमित जायसवाल, सुनील गुप्ता, रत्नेश त्रिपाठी, शारदा जायसवाल, विजय केडिया सहित सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री अशोक साहू व कोषाध्यक्ष शिव कुमार साहू ने संयुक्त रूप से किया।
