चौथे चरण के मतदान की तैयारी पूरी , 29 को होगी वोटिंग

 जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट भानुचन्द्र गोस्वामी ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए चतुर्थ चरण 29 अक्टूबर  को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक विकास खण्ड सुइंथाकला, सोधी, खुटहन, करंजाकला तथा बक्शा में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का मतदान सम्पन्न होगा। इसके लिए 10 जोनल मजिस्ट्रेट, 62 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। सम्वेदनशील 186 मतदान केन्द्र, 468 बूथ, अति सम्बेदनशील 164 मतदान केन्द्र, 479 बूथ, अति सम्बेदनशील प्लस 38 मतदान केन्द्र, 129 बूथ, सामान्य 118 केन्द्र 267 बूथ, कुल 506 मतदान केन्द्र तथा 1343 मतदेय स्थल बनाया गया है। जिसमें कुल 5372 मतदान कार्मिक तैनात किये गये है। जिन्हे 28 अक्टूबर को विकास खण्डों में मतदान सामाग्री उपलब्ध करायी जायेगी।। 
जिला मजिस्ट्रेट भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि आज सायं 5 बजे से 29 अक्टूबर 2015 को 5 बजे मतदान सम्पप्ति तक चतुर्थ चरण के सभी विकास खण्डों में शराब की दुकाने बन्द रहेंगी। इसका उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेंगी। इसी प्रकार चतुर्थ चरण के विकास खण्डों में 29 अक्टूबर 2015 को सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालय में अवकाश रहेंगा। आज सायं 5 बजे से चुनाव प्रचार बन्द करने का निर्देश दिया है।  

Related

politics 622875313588398415

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item