पंच कुण्डीय यज्ञ की निकाली गयी कलश यात्रा
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_516.html
जलालपुर। क्षेत्र के खरगपुर गाॅव के शिव मन्दिर से मंगलवार के दिन शान्ति कुन्ज हरिद्वार के तत्वावधान मे पंच कुण्डीय यज्ञ की कलश यात्रा निकाली गयी जिसमे बड़ी संख्या मे महिला तथा पुरुष श्रद्वालुओ ने भाग लिया। 27 अक्टुबर से 31 अक्टुबर तक चलने वाले इस पंच कुण्डीय यज्ञ मे संगीतमय कथा एवं प्रवचन प्रसिद्व कथा वाचक माहेश्वरी प्रसाद तिवारी गोण्डा तथा रंजीत बहादुर सिंह एवं रमाकान्त सिंह सुलतानपुर द्वारा किया जायेगा।
