अचूक निशाना है जौनपुर के रामनवल यादव का

 जौनपुर। जनपद के सिरकोनी विकास खण्ड अन्तर्गत गोधना गांव निवासी राम नवल यादव ने रायफल शूटिंग में जनपद का मान बढ़ाया है। मंगलवार को जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी से सम्पर्क होने पर उन्होंने श्री यादव को हरसम्भव सहायता का आश्वासन दिया जिस पर श्री यादव ने शासन व प्रशासन से अनुरोध किया कि रायफल शूटिंग के लिये सहायता मिलने पर वे राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पदकों का ढेर लगा सकते हैं। मालूम हो कि 1 जुलाई 1966 को उक्त गांव निवासी किसान रहे स्व. बुझारत यादव के 4 पुत्रों में द्वितीय पुत्र का जन्म हुआ जिनका नाम राम नवल पड़ा। राम निरंजन इण्टरमीडिएट कालेज कजगांव से इण्टर तक शिक्षा-दीक्षा लेने के दौरान वे यहीं से एनसीसी भी किये। लोक निर्माण विभाग में नौकरी मिलने पर वे वर्ष 2008 में आगरा में आयोजित स्टेट चैम्पियनशिप में ओपेन साइड रायफल शूटिंग से रजत पदक मिलने से इनका उत्साह बढ़ गया। यही कारण रहा कि तभी से जिले के लिये मेडलों का ढेर जीतते आ रहे हैं। वर्ष 2011 में डा. कर्णी सिंह अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज में नार्थ इण्डिया का गोल्ड मेडल जीतने वाले श्री यादव के पास स्वयं का रायफल नहीं है। ये क्लब के रायफल से अभ्यास करके मेडल जीत रहे हैं।

Related

news 8299575329182067883

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item