पुरानी बाजार का ऐतिहासिक भरत मिलाप आज

 जौनपुर। शिराज-ए-हिन्द के गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक पुरानी बाजार भरत मिलाप समिति के तत्वावधान में 28 अक्टूबर दिन बुधवार को ऐतिहासिक भरत मिलाप मनाया जायेगा जिसमें पूर्वांचल के कई जनपदों के अलावा जौनपुर के कलाकार हिस्सा लेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुये समिति के अध्यक्ष उमेश चन्द्र गुप्ता व महामंत्री डा. रामसूरत मौर्या ने बताया की यह ऐतिहासिक भरत मिलाप हिन्दू व मुस्लिम एकता का प्रतीक है। पदाधिकारीद्वय ने संयुक्त रूप से बताया कि भरत मिलाप में आकर्षक झाकियां सहित 50 से अधिक लाग लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेगा। उन्होंने बताया कि भरत मिलाप के मुख्य अतिथि समाजसेवी रजनीकांत मिश्र व रवि प्रकाश पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आदर्श सेठ हैं तथा अध्यक्षता व्यवसायी विमल सेठ करेंगे।

Related

news 3646967310787168110

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item