पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सकुशल सम्पन्न 58 फीसदी पड़े वोट

जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भाग्य मतपेटिका में कैद
    जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शनिवार को जनपद के मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, महराजगंज एवं बदलापुर विकास खण्ड में सकुशल सम्पन्न हो गया जिसके बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में कैद हो गया। उपरोक्त ब्लाकों में बनाये गये 1176 बूथों पर होने वाले मतदान के लिये 4709 मतदान कार्मिक तैनात किये गये थे जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का बराबर चक्रमण होता रहा। द्वितीय चरण मंे हुई मारपीट के मद्देनजर जिला व प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय रहा जिसके चलते स्वयं जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी एवं आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह अपने काफिले के साथ मतदान केन्द्रांे का जायजा लेते रहे। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य के 381 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 3074 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला मतेपटिका में कैद हो गया। प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक हुये मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जिला व पुलिस प्रशासन काफी सतर्क दिखा जिसका परिणाम रहा कि उपरोक्त चुनाव क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया था तथा चारों तरफ सुरक्षा के काफी समुचित व्यवस्था की गयी थी। वहीं दूसरी ओर मडि़याहूं विकास खण्ड के रजमलपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला के मतदान संख्या 70 के चार बूथों पर आज पुनः मतदान हुआ, क्योंकि बीते चरण के चुनाव के दौरान वहां मारपीट हो गयी थी जिसके चलते मतपेटिका को नष्ट कर दिया गया था। इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मतदान की निगरानी रखने के लिये 10 जोनल एवं 54 सेक्टर मजिस्टेªट तैनात किये गये थे जबकि 1176 पीठासीन एवं 3520 मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय लगाये गये थे।

Related

news 1804952626555349120

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item