चुनावी दारू पीने से एक की हुई मौत
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_149.html
जौनपुर। जनपद के मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र में अधिक शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय युसूफ गांव निवासी एक व्यक्ति ने अत्यधिक शराब पी लिया जिसकी हालत बिगड़ने पर जब तक परिजन कुछ करते, उसकी मौत हो गयी। मौत होते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। इस बात को लेकर गांव सहित आस-पास के क्षेत्रों में चर्चा है कि मृतक पंचायत चुनाव को लेकर बांटी गयी शराब का सेवन किया था। फिलहाल इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
