
जौनपुर। डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय डाक सप्ताह एवं विश्व डाक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का समापन हो गया जिस पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर डाक अधीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि 9 अक्टूबर को डाक दिवस मनाया गया जिसके बाबत प्रधान डाकघर में पोस्टल फोरम की बैठक हुई। इसी क्रम में 10 अक्टूबर को बचत बैंक दिवस मनाने के साथ 11 को बच्चों का पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां दो ग्रुपों में सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। 12 अक्टूबर को मेल दिवस, 13 को फिलेटली दिवस, 14 को डाक जीवन बीमा दिवस एवं 15 को व्यवसाय विकास मनाया गया। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के सफल आयोजन के लिये सतीश सिंह व्यवसाय सहायक मण्डलीय कार्यालय को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता के सफल बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीआर सरोज सहायक डाक अधीक्षक, पारसनाथ सहायक डाक अधीक्षक, अजय कुमार निरीक्षक डाक, विपिन यादव निरीक्षक डाक, श्रीकांत पाल निरीक्षक डाक, आनन्द श्रीवास्तव पोस्टमास्टर, एसके सिंह, बंशलोचन मौर्या, रामशिरोमणि यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, दिनेश द्विवेदी उपस्थित रहे। अन्त में डाक अधीक्षक श्री त्रिपाठी ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।