तारापुर मोहल्ले मेें डेंगू बुखार ने पसार पांव आधा दर्जन से अधिक लोग इस विमारी के चपेट
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_606.html
जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के तारापुर मोहल्ले मेें डेंगू बुखार ने अपना पांव पसार दिया है। इस मोहल्ले के आधा दर्जन से अधिक लोग इस विमारी के चपेट में आ गये है। सभी का इलाज अलग अलग निजी अस्पतालो चल रहा है। इस विमारी के कारण पूरे इलाके दहशत का माहौल कायम हो गया है। उधर स्वास्थ विभाग मूक दर्शक बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक पखवारे से तारापुर मोहल्ले को डेगू विमारी ने इमरान 23
रहबर 22
नरगिस 20
ओसामा 10
मक़सूद 60
अयान 8
आदिल 10
सितारा 35 को अपने आगोश में ले लिया है। इस मोहल्ले के को डेंगू बुखार से पीडि़त है। सभी का इलाज अलग अलग निजी अस्पतालो में चल रहा है।
