नवीन नव दीप संस्था की प्रतिमा गाजे-बाजे के साथ विसर्जित
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_249.html
जौनपुर। नगर के नखास (विसर्जन घाट) पर नवीन नव दीप संस्था द्वारा बने पण्डाल में स्थापित आदिशक्ति मां दुर्गा सहित अन्य देवी/देवताओं की प्रतिमाएं भारी गाजे-बाजे के साथ विसर्जित हो गयीं। इसके पहले निकली शोभायात्रा सद्भावना पुल, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलन्दगंज चौराहा, कजगांव पड़ाव होते हुये नखास पहुंची। शोभायात्रा में जहां आकर्षक झांकी शामिल थीं, वहीं ढोल, ताशा, नगाड़े की धुन पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। साथ ही अबीर-गुलाल उड़ाने के अलावा माता रानी का जयघोष हो जा रहा था जिससे पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में संस्थापक सत्येन्द्र सिंह मुन्ना, संजय जायसवाल पप्पू, अध्यक्ष संजय प्रकाश जायसवाल, महामंत्री विजय मौर्य, संरक्षक गोपाल जी, रोहन सिंह, अनिल जायसवाल, चन्द्रशेखर निषाद बबलू, रामजी जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष सूरज निषाद, डा. कमलेश, राजू चौधरी, अनिल मिश्र बंटुल, अशोक जायसवाल, राजेश निषाद ठेकेदार, पूर्व सभासद लक्ष्मण बेनवंशी, मुन्ना डीजे, अजय पाण्डेय, संजय शुक्ला, कुमार कमलेश, विनय मौर्य, बलराम निषाद, अंकित सिंह सहित सैकड़ों भक्तों का सहयोग सराहनीय रहा।
