जौनपुर में आस्था व विश्वास के साथ विसर्जित की गयीं आदिशक्ति की प्रतिमाएं

अबीर-गुलाल एवं पुष्पवर्षा के बीच भक्तों ने भक्ति गीतों पर जमकर किया नृत्य
‘जय माता दी’ जयघोष से गूंज उठा पूरा वातावरण, माहौल बना देवीमय

    जौनपुर। जय माता दी के जयघोष एवं भक्ति गीतों की धुन पर नृत्य के साथ भक्तों ने पूरी आस्था एवं विश्वास के साथ आदिशक्ति मां जगतजननी की प्रतिमाओं को जगह-जगह बनाये गये कुण्ड में विसर्जित किया। इस दौरान जहां भक्तों ने अबीर व गुलाल उड़ाकर ढोल, ताशा, नगाड़े पर नृत्य किया, वहीं पूरे रास्ते भर भर लोगों ने अपने मकानों से माता रानी पर पुष्पवर्षा भी किया। इसके पहले श्री दुर्गा पूजा महासमिति के नेतृत्व में अहियापुर मोड़ पर खड़ी शोभायात्रा का शुभारम्भ जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी व आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने माता रानी की आरती उतारा एवं नारियल फोड़कर विधि-विधान से पूजा किया। यहां से निकली शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिये तमाम स्वयंसेवी संगठनों द्वारा स्टाल लगाकर हलुआ, चना, बताशा, काफी, चाय, पानी सहित चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गयी थी। कोतवाली चैराहे पर नियंत्रण कक्ष बना था जहां से पूरे मेले का संचालन हो रहा था। संचालन की जिम्मेदारी सुशील वर्मा एडवोकेट निभा रहे थे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये नखास स्थित विसर्जन घाट पर पहुंची जहां गोमती नदी के बगल में बनाये गये सरोवर जलाशय में एक-एक करके सभी प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया गया। जनपद के इस ऐतिहासिक पर्व को सम्पन्न कराने में जहां श्री दुर्गा पूजा महासमिति की भूमिका सराहनीय रही, वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से जनपद के तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भारी लाव-लश्कर के साथ मौजूद रहे जबकि स्वयं जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक मेले का चक्रमण करते नजर आये। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में महासमिति के संरक्षक सूर्य प्रकाश जायसवाल, विनोद जायसवाल, इन्द्रभान सिंह, शोभनाथ आर्य, विंध्याचल सिंह, श्रीकांत माहेश्वरी, अतुल मिश्रा, संतोष सिंह, पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, मोती लाल यादव, विजय सिंह बागी, पुनीत पंकज, आनन्द अग्रहरि, लालचन्द्र निषाद सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। अन्त में अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने समस्त सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सुरक्षा व व्यवस्था की दृष्टिकोण से जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक के अलावा अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, नगर मजिस्टेªट उमाकांत त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर आरके पटेल, अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

religion 4834429780286852691

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item