बुद्धिजीवी लोगों ने नवरात्रि पर की विचार गोष्ठी
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_340.html
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के रिजवी खां में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जूरी जज डा. दिलीप सिंह ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पावन नवरात्रि दिव्य है तथा नारी शक्ति की सर्वोच्चता का प्रतीक है। संधिवेला में पड़ने वाला महापर्व नवरात्रि नौ दिन के पूजन व हवन से शुद्ध हो जाता है। साथ ही धुंए व सुगंथ से वातावरण और मंत्रों से मन, आत्मा तथा ध्वनि ऊर्जा से शरीर स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त होता है। लिपाई, पुताई, सफाई, स्वच्छता से खतरनाक जीव-जन्तु भाग जाते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डा. आरडी सिंह, हरिकेश मिश्रा, जनार्दन सिंह, अधिवक्ता प्रेम प्रकाश मिश्र, इं. दिव्येन्दु सिंह, दुर्गेश पाठक, राजकुमार, सुरेश सोनकर, स्वयंसेविका पद्मा सिंह, डा. ज्योत्सना, डा. विमला, राजेन््रद याद, मनीष, सुनील दूबे, अलका, शिप्रा के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
