आद्या शक्ति दक्षिणा काली मंदिर में उमड़ रही भीड़
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_526.html
जौनपुर। नगर के सिटी रेलवे स्टेशन क्रासिंग के पास स्थित श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिये लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो रही है। नवरात्रि के पहले ही दिन से उमड़ने वाली भीड़ निरन्तर बढ़ रही है जहां लोग नारियल, चुनरी आदि चढ़ाकर पूजा कर मन्नत मांग रहे हैं। वर्ष 1984 में स्थापित मंदिर के संचालक भगवती सिंह ने बताया कि यह स्थलीय काली जी की सनातनी सिद्ध पीठ है जो भक्तों के भाग्य का नव सृजन करती है। उन्होंने बताया कि इस बार 19 अक्टूबर को कालरात्रि है जो मां काली का सर्वशक्ति एवं सौभाग्य प्रदायक है। इस दिन मां का दर्शन-पूजन मंगलकारी करता है।

