रोडवेज बस की चपेट में आने से पुत्र की मौत पिता बुरी तरह जख्मी
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_431.html
शाहगंज (जौनपुर)। सरपहा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के पास बाईक और रोडवेज बस के आमने सामने टक्कर में बाईक पर सवार बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी बाप बुरी तरह से घायल हो गया है। उसका इलाज शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज दिन में खुटहन थाना क्षेत्र के नदौली गांव के निवासी अली अहमद 60 वर्ष व उसका पुत्र जयहीम 30 मोटर साईकिल से सरपहा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में अपने रिश्तेदारी में आये हुए थे। वापस लौटते समय खानपुर के पास ही तेजगति से आ रही रोडवेज बस के चपेट में आने से जयहीम की मौके पर ही मौत हो गयी अली अहमद बुरी तरह से जख्मी हो गया।
