बीफ विवाद के बीच मुस्लिम महिलाओं ने उतारी गाय की आरती, चढ़ाई चुनरी

 वाराणसी  । देश में गौ-हत्या और गो-मांस को लेकर बड़ी बहस छिड़ी है। देश के बड़े-बड़े राजनेताओं ने भी इसपर अपना तर्क दिया है। ऐसे में मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने गोलघर स्थित गौशाला में पहुंचकर गाय की पूजा की और चुनरी चढ़ाया। महिलाओं ने गाय की आरती की और उसे हरा पालक खिलाया। इस दौरान उन्होंने लेखकों के साहित्य अकादेमी अवॉर्ड लौटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ऐसे लेखक पहले हिंसा कराते हैं और फिर किताबें लिखते हैं।
गाय भारत की संस्कृति
इस मौके पर नाजनीन अंसारी ने कहा कि गाय हम सभी की माता है। गाय का मांस खाने वाले सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं। गाय भारत की संस्कृति है। नाजनीन अंसारी ने बताया कि गाय का गोश्त बीमारी का कारण है। जो लोग बीफ बैन का विरोध कर रहे हैं, वो खुद गाय खाते हैं। कुछ नेताओं का कहना है कि गाय की उम्र जब बढ़ जाती है, तो वह किसानों पर बोझ बन जाती और यही कारण है कि गाय को बेच दिया जाता है। इस पर विरोध जताते हुए अंसारी ने कहा कि गाय परिवार की सदस्य की तरह होती है। ये अफवाह फैलाकर राजनीति की जाती है कि किसान के लिए गाय बोझ है।

दुनिया में फैले ये संदेश
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच काशी क्षेत्र के संरक्षक डॉ. हेमंत गुप्ता ने बताया कि यहां मुस्लिम महिलाओं ने मंत्रों के साथ गाय की आरती की। काशी का ये संदेश पुरे विश्व में जाना चाहिए, क्योंकि काशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में मुस्लिम महिलाओं ने गाय को लेकर नेताओं के विरोध को करारा जबाव दिया है। कार्यक्रम में मौजूद नजमा परवीन ने कहा कि पैगंबर ने भी गाय का मांस खाने से मना किया है। गाय का मांस खाने से ब्रेन और हार्ट से जुड़ी बीमारियां होती हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और मुस्लिम महिला फाउंडेशन बीफ का विरोध करती है।
क्या कहते हैं भारत संस्थान के संस्थापक
विशाल भारत संस्थान के संस्थापक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि गाय का इतिहास अनादिकाल से मानव सभ्यता के साथ मिलता है। उन्होंने बताया कि देश की आजादी की लड़ाई में 1857 की क्रांति में दोनों ही वर्गों ने कारतूस में गाय के मांस का विरोध कर अंग्रेजों को मुंह तोड़ जबाब दिया था। पुरे देश में 1857 की क्रांति गाया के चर्बी को लेकर हुई थी। जिसने साबित किया था कि हिंदू मुस्लिम एक साथ मिलकर अंग्रेजों को भारत से खदेड़ना चाहते थे।

Related

talents 5517565919825293973

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item