शादीशुदा प्रेमिका से करता था प्यार, बेटी पर आया दिल तो गला घोंटकर दिया मार

 मिर्जापुरअहोररा थानाक्षेत्र में छह दिन पहले एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने घटना के एक हफ्ते के अंदर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम डबलू उर्फ शशिकांत बताया जा रहा है। उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। आरोपी शशिकांत ने बताया कि वो मृतक महिला से प्यार करता था, लेकिन शादी उसकी बेटी से करना चाहता था। इसके लिए उसकी प्रेमिका तैयार नहीं थी। इसलिए उसने बीते आठ अक्टूबर को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वो शव को एक कुएं में फेंककर वहां से फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का नाम माधुरी था। वो पहले से शादीशुदा थी और उसके एक बेटी भी थी। उसके पति ललतु ने बताया कि शशिकांत और माधुरी के बीच पिछले आठ साल से अफेयर चल रहा था। उसने उसे कई बार समाज और परिवार का वास्ता दिया, लेकिन वो नहीं मानी। वक्त के साथ शशिकांत की नीयत बदल गई और उसका दिल माधुरी की बेटी पर आ गया। जब ये बात उसकी पत्नी को पता चली तो वो आगबबूला हो गई। उसने शशिकांत से कहा कि उसके जीते जी ऐसा नहीं हो सकता। इस बात से नाराज होकर उसने माधुरी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक अरविन्द सेन ने बताया कि मृतक महिला की साड़ी के आंचल में दो सिम बंधे थे। इन्हीं दोनों सिमों के जरिए आरोपी को गिरफ्तार किया गया और शव की शिनाख्त भी हो पाई। परिजनों से भी बातचीत पर करने पर पता चला कि शशिकांत माधुरी को लेकर उस दिन घर से निकला था, लेकिन गांव अकेले लौटकर आया। तभी सबको शक हुआ कि उसी ने हत्या करके उसका शव कहीं फेंक दिया है। सिम के जरिए पहले पुलिस ने उसका पता लगाया और फिर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Related

news 1357129317623397827

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item