पंडित जी रामलीला समिति का ऐतिहासिक भरत मिलाप हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_576.html

जौनपुर। जनपद की पंडित जी रामलीला समिति का ऐतिहासिक भरत मिलाप हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ जहां शोभायात्रा में शामिल अच्छे लागों व झांकियों को पुरस्कृत किया गया। इसके पहले नगर के अहियापुर मोड़ पर सभी लागंे व झांकियां एकत्रित हुईं जहां शुभारम्भ समाजसेवी रजनीकांत मिश्र ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारकर एवं हरी झण्डी दिखाकर किया। हाथी, घोड़ा, ऊंट के अलावा बैण्ड, बाजे, डीजे, ढोल, नगाड़े के बीच आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा में सबसे आगे मां काली व मां दुर्गा का रूप धारण किये कलाकार तलवार भांजते चल रहे थे जो लोगों के लिये आकर्षण के केन्द्र बने रहे। इसके अलावा आदर्श अखाड़ा के बच्चों के करतब तो लोगों को सहसा अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। कोतवाली चैराहे पर नियंत्रण कक्ष बना था जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने फीता काटकर किया। यहां से पूरे मेले का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील वर्मा कर रहे थे। नगर के निर्धारित मार्गों से होते हुये शोभायात्रा ओलन्दगंज पहुंची जहां पहले से विराजमान श्रीराम, अनुज लक्ष्मण, सीता व हनुमान से मिलने के लिये भरत व शत्रुघ्न काफी दूर से पैदल दौड़कर मंच पर पहुंचे। इस दौरान चारों भाइयों का मिलन देखकर जहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गयीं, वहीं जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। अन्त मंे सम्मान समारोह के अतिथिगणद्वय नगर मजिस्टेªट उमाकांत त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह ने शोभायात्रा में शामिल इलाहाबाद, वाराणसी व जौनपुर के सभी लागों व झांकियों के संचालकों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष किशन हरलालका, महामंत्री बाबू लाल गुप्ता, रमेश सेठ, संजय जायसवाल, अनिल गुप्ता, विजय केडिया, सभासद दीपक जायसवाल, गुड्डू सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।
