सेनानी/पत्रकार विद्यार्थी का मनाया गया 125वां जन्मदिन



जौनपुर। पत्रकारिता के माध्यम से आजादी की लड़ाई में अपना योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का सोमवार को 125वां जन्मदिन मनाया गया। 26 अक्टूबर 1890 को जन्मे श्री शंकर का जन्मदिन मनाने के लिये तमाम संगठनों द्वारा जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन किया गया जहां उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी के माध्यम से वक्ताओं ने बताया कि कानपुर जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द कायम कराते समय कुछ दंगाइयों के हाथों 25 मार्च 1931 को श्री शंकर शहीद हो गये थे। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Related

news 8824800831012854924

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item