शाहगंज के राधाकृष्ण मंदिर की अष्टधातु मूर्ति चोरी



जौनपुर। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित ऐतिहासिक राधाकृष्ण मंदिर से हौंलसाबुलंद चोरों ने अष्टधातु की एक मूर्ति को पार कर दिया जिसकी जानकारी क्षेत्रवासियों को सोमवार को सुबह तब हुई जब रोज की भांति मंदिर का कपाट खुला। लोगों के अनुसार स्थानीय कस्बे में राधाकृष्ण मंदिर स्थित है जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग पूजा करने आते हैं। हौंसलाबुलंद चोरों ने बीती रात मंदिर में स्थित अष्टधातु की एक मूर्ति को पार कर दिया जिसकी जानकारी आज सुबह हुई। लोगों की बढ़ती भीड़ से यह जानकारी जंगल में आग की तरह पूरे नगर में फैल गयी। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हमेशा की तरह चोरी की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली थी।

Related

news 2900084287118944596

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item