न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_765.html

जौनपुर। दीवानी न्यायालय के लाइब्रेरियन महेन्द्र पाण्डेय के निधन को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से अपने को विरत रखा। इसके पहले एक बैठक करके शोकसभा की गयी जहां मृतक के आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इसके बाद एक प्रस्ताव पारित करके संघ द्वारा न्यायिक कार्य से विरत रखने का निर्णय लिया गया।
