समाजसेवी का निधन, सद्भावना क्लब व सेवा समर्पण संस्थान ने जताया शोक

जौनपुर। समाजसेवी मोहन लाल मिश्र का 84 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर रासमण्डल स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़ने वाले श्री मिश्र ने मरणोपरांत अपना नेत्रदान भी किया है जो समाज के लिये अनुकरणीय है। सेवा समर्पण संस्थान के नगर अध्यक्ष धर्मवीर मोदनवाल के आवास पर शोकसभा हुई जहां दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना किया गया। शोकसभा में जिलाध्यक्ष हरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, संरक्षक डा. चक्रधर सिंह, अभिमन्यु राय, आशुतोष उपाध्याय, मानिक चन्द्र सेठ, मोहन शंकर आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में सद्भावना क्लब द्वारा आयोजित शिविर में नेत्रदान का संकल्प लेने वाले श्री मिश्र के निधन पर शोक जताते हुये बताया गया कि वाराणसी से टीम शल्य क्रिया से श्री मिश्र का नेत्र निकालकर ले गयी। रासमण्डल स्थित रामेश्वर शिशु बिहार में आयोजित शोकसभा में नेत्रदान संयोजिका डा. विमला सिंह, संस्थापक अध्यक्ष डा. वी. सहाय, संस्थाध्यक्ष त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, योगेश भाटिया, राकेश चन्द्र मौर्य एडवोकेट, फूलचन्द शाह, शनी शर्मा, रामजीत मौर्य, जतन मौर्य, ईश्वर मोदनवाल उपस्थित रहे।

Related

news 2670883734423249735

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item