सुरक्षा के जिम्मेदार ही हो जाते हैं हत्यारेः वकार हुसैन
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_335.html
जौनपुर। जिन हाथों में सुरक्षा की जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं, वही हाथ हत्यारे बन जाते हैं। दरअसल हमारी हरियालियों की तबाही व पर्यावरण असंतुलन के असल जिम्मेदार पुलिस एवं वन विभाग हैं। उक्त बातें पर्यावरण संतुलन में हरियालियों का महत्व विषय पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये हिन्दुस्तान मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव वकार हुसैन ने कही। इसी क्रम में दीवानी न्यायालय के जूरी जज डा. दिलीप सिंह ने कहा कि जब कण-कण में भ्रष्टाचार फैला है तो शिकायत कौन सुनेगा? गोष्ठी की अध्यक्षता दीवानी के पूर्व न्यायिक मजिस्टेªट अब्बास हुसैन एहसास एवं संचालन पत्रकार हसनैन कमर दीपू ने किया। इस अवसर पर ज्ञान कुमार, बनवारी लाल, नीरज अरोरा, नौशाद अली, एस.क्यू. रजा, सफीरूद्दीन, दयाराम यादव, राधेश्याम, राजकुमार गुप्ता, मो. रजा के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
