जेपी सीमेन्ट ने निभाया है सामाजिक दायित्वः एसकेपी गुप्त
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_840.html
जौनपुर। जेपी सीमेन्ट के सीनियर वाइस प्रेसीडेन्ट एसकेपी गुप्ता ने बताया कि जेपी समूह राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्तरदायित्वों हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पिछले 6 दशकों में भारत ने प्रगति व समृद्धि की एक गौरवशाली यात्रा तय की है। इस यात्रा में जेपी ग्रुप हर कदम पर भारत के साथ रहा है। 4 दशकों से विशालकाय बांध, जल विद्युत संयंत्रों, सीमेन्ट उत्पादन, एक्सप्रेस वे के निर्माण, नये शहरों के विकास, पाठशालाओं, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों की स्थापना, गांवों की प्रगति व वंचितों को शिक्षा प्रदान करके जेपी ग्रुप ने सिद्ध कर दिया है कि देश की उन्नति हमारे लिये सर्वोपरि है। श्री गुप्त ने उक्त बातें जनपद आगमन पर आने के दौरान कही जहां उन्होंने जौनपुर के विक्रेताओं से सम्पर्क करते हुये आम उपभोक्ताओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही बताया कि जीवन की भाग-दौड़ में हम हर शाम को काम धंधा समाप्त होते ही अपने घर की ओर भागते हैं। सामान्यतः दो-चार दिन घर से बाहर रहने पर भी हमें अपना घर बहुत याद आता है और हम घर में पांव रखते ही अत्यधिक सुख एवं शांति का अनुभव करते हैं। श्री गुप्त ने कहा कि जेपी सीमेन्ट में कम पानी के उपयोग से बेहतर कार्यशीलता (सुकार्यता) मिलती है जिससे अधिक ठोस, सघन व जलरोधी संरचना प्राप्त होती है। जेपी सीमेन्ट से बना कंक्रीट अधिक लसदार व बेहतर लोच वाला होता है जिससे कंक्रीट में सीमेन्ट पेस्ट व गिट्टी को अलग-अलग नहीं होने देता व कंक्रीट में बेहतर फिनिश आसानी से दी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान कम्पनी के सेल्स मैनेजर आरके पाण्डेय, प्रमोद तिवारी के अलावा ग्रुप के तमाम अधिकारी, कर्मचारी, सेल्स प्रमोटरों की उपस्थिति रही।
