प्रदेश संगठन मंत्री बनाये जाने पर सत्येन्द्र को मिली बधाई

 जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री निर्वाचित होने पर सत्येन्द्र सिंह को साथियों ने बधाई दिया। इस बाबत संघ की बैठक मंगलवार को राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां बताया गया कि गत दिवस लखनऊ में आयोजित त्रैवार्षिक चुनाव में जनपद के जिला मंत्री सत्येन्द्र सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री चुना गया। बैठक में खुशी जताने वालों में सूर्य भूषण पाण्डेय, राजीव रत्नम् तिवारी, विनोद सिंह, संजय सिंह, दिवाकर चैहान, सतीश सिंह, प्रमोद यादव, डा. गिरीश, अभिषेक सिंह, सरोज सिंह, सर्वजीत श्रीवास्तव, ऋषिकेश, सतीश पाठक, रोहित यादव, अजय सिंह, राजेश टोनी, भूपेश, मनीष, राहुल, अतुल राय आदि प्रमुख रहे। बैठक का संचालन अश्वनी सिंह ने किया।

Related

news 5604589375339885658

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item