विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_881.html
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के खजिरन गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी जिसके बाद मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्यारा का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी एक विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी जिसके बाद किसी ने मृतका के मायके वालों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले की प्राथमिकी नहीं दर्ज की गयी थी।

