पैसा लेकर मतदाता सूचि में नाम बढ़ाने , काटने वाले दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_612.html
जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी भानु
चन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर आर0के0पटेल को
मतदाता सूची की जॉच करने का निर्देश दिया था जिसके अनुपालन में उप जिला
मजिस्ट्रेट ने जॉच में बताया कि ग्रामपंचायत सहोदरपुर में निर्वाचक नामावली
में कतिपय लोगों के नाम शामिल न होने की शिकायत पर 125 मतदाताओं के नाम
शामिल किये जाने हेतु विकासखण्ड बक्शा का कार्य देख रहे रजिस्टार कानूनगो
सुबास चन्द्र श्रीवास्तव को संबंधित सूची कार्यवाही हेतु प्राप्त करायी गयी
और निर्देशित किया गया कि उक्त सूची की जॉच कराते हुए नाम दर्ज किया जाय
लेकिन उक्त के संबंध में कोई कार्यवाही नही की गयी फलस्वरूप उनके नाम
निर्वाचक नामावली में शामिल नही हो सके। इसी तरह कई प्रकरणों में आर0के0
सुबास चन्द्र श्रीवास्तव व वेण्डर राजकुमार के मिली भगत से बिना किसी जॉच
के धन उगाही एवं धोखाधड़ी करते हुए मतदाता सूची में नाम बढ़ाया और काटा गया।
उक्त अनियमितताओं की कई बार शिकायत मिली और उक्त दोनो को मौखिक चेतावनी भी
दी गयी लेकिन कोई सुधार नही हुआ और मनमाने ढ़ग से धन उगाही करते हुए
मतदाताओं के नाम काटा एवं बढ़ाया गया जिससे पंचायत चुनाव में शांति भंग की
भी संभावना है।
उप जिला मजिस्ट्रेट ने आर0के0सुबास चन्द्र श्रीवास्तव व वेण्डर
राजकुमार पुत्र द्वारिका निवासी कुरूथिया जिला बक्सर बिहार के विरूद्ध थाना
लाइन बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

