खेल प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने मारी बाजी

 मुंगराबादशाहपुर। गांव कोदहूँ में स्थित विज्ञान संजीवनी सेन्ट्रल कालेज में चार दिवसीय खेल महोत्सव प्रतियोगिता आयोजित की गयी। खेल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने डिस्कट थ्रो शाटपुट (गोला प्रेक्षण) में प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। शाटपुट में द्वितीय ब्लू व रेड हाउस तृतीय तथा डिस्कट थ्रो खेल में ब्लू तृतीय व येलो द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में शाटपुट खेल में ब्लू हाउस प्रथम, येलो हाउस द्वितीय व रेड हाउस तृतीय तथा डिस्कट थ्रो में येलो हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय व ब्लू हाउस तृतीय स्थान पर रहे। खेल में पूजा केशरी, श्रुतिका जायसवाल, आकांक्षा यादव, मुस्कान चैरसिया, शिवानी तिवारी, जान्हवी सिंह, दिवांशी मिश्रा, अनमोल, शिवानी गुप्ता, अंजली, ज्योती यादव व सचिन, सूरज, सुशील, धनन्जय, सौरभ, सच्चिदानन्द आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके पूर्व खेल का उद्घाटन करते हुए विद्यालय के डाॅयरेक्टर राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि खेल के आयोजन का उद्देश्य बच्चों का चर्तुिर्दक विकास करना है। शिक्षिका पुष्पा सिंह ने पूजा केशरी सहित चारों हाउस के कैप्टनों को बैच लगाकर सम्मानित किया। क्रिकेट खेल का भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल प्रारम्भ फ्लैग मार्च करके किया गया। प्रधानाचार्य पंकज खन्ना व उप प्रधानाचार्य राजकुमार त्रिपाठी ने बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाडि़यों के प्रति मंगल कामनाएं व्यक्त किया। स्कोरिंग प्रतिका श्रीवास्तव तथा निर्णायक अखिलेश यादव रहे। मोनिका घोष, कमलेश यादव, मकसूदा बेगम, सुशील तिवारी व नागेन्द्र यादव खेल व्यवस्था में लगे रहे।

Related

news 2806364566690833466

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item