भगवान श्री राम के विवाहोत्सव देख श्रद्धालु हुए निहाल
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_766.html
मुंगराबादशाहरपुर । राम बारात का रामलीला स्थल पर भव्य स्वागत व द्वारचार के उपरान्त बुद्धवार की रात में श्री राम लीला कमेटी गुडाही के मंच पर सातवें दिन कलाकारों द्वारा भगवान राम के साथ शत्रुध्न लक्ष्मण भरत के विवाहोत्सव लीला का मंचन किया क्षेत्र के विद्धान पं0 सिद्धार्थ तिवारी ननकू महाराज व रमाशंकर मिश्र ने राजा दशरथ के पुत्रों का विवाह पूरे विधि विधान मंत्रोच्चारण व रस्म के साथ सम्पन्न करायी । रामलीला कमेटी के अघ्यक्ष पशुपतिनाथ मुन्ना मिथिलानरेश राजाजनक तथा उनकी पत्नी निकुंज गुप्ता ने रानी सुनैना की भूमिका निभाई रानियों के भाइ्र के रूप् में रामलीला कमेटी के अघ्यक्ष के पुत्र आकाश गुप्त गोलू ने लावा परछन की भूमिका निभाई बारात की आगवानी में लगे राजा जनक के रूप में अध्यक्ष पशुपतिनाथ नें हाथी पर सवार राजा दशरथ को उतार कर सिंहासन पर ले जाकर बैठाया उसके उपरान्त रामलीला प्रारम्भ हुआ राजा जनक की पुत्री सीता का भगवान राम तथा उर्मिला का लक्ष्मण तथा जनक के छोटे भाई की पुत्री माण्डवी का भरत व श़त्रुध्न की श्रुती कीर्ति के साथ विवाह देख श्रद्धालुओं निहाल हो उठे जयमाल पर एक दूसरे के गले में वर्णमालाएॅ डालने का दृश्य देख दर्शक भाव विभोर हो उठे जयकारो से पंडाल गूॅज उठा श्रद्धालु भगवान के चरणों में पुष्प् अर्पित कर आर्शीवाद ली समूचा विवाहोत्सव ब्रम्हा जी द्वारा लग्नपत्री महर्षि नारद के माध्यम से जनकपुरी में भेजने के मुर्हुत में करायी गयी सीता शेरू माण्डवी शिव गुप्ता उर्मिला रोहित गुप्ता श्रुति कीर्ति गौरव दशरथ हनुमान दीन सल्लू ने भूमिका निभाई महंत संगमलाल गुप्त व निर्देशक लालबहादुर सिंह के संरक्षण ने रामलीला का मंचन हुआ संचालन राजू गुप्त ने किया मुख्य रूप वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार गुप्त क्रान्ति गुप्त डा0 राजेश गुप्त जंगलदास गुप्त सतीश गुप्ता घर्मराज जायसवाल परवेज लम्बू अवधेश कुमार गुप्त आदि थे

