नामाकंन के समय मतदाता सूचि में था प्रत्यासी का नाम , जांच के समय गायब. पीडि़त ने लगायी डीएम से गुहार

जौनपुर। पंचायत चुनाव में बाजी मारने के लिए प्रत्यासी दाम शाम दण्ड भेद समेत हर हथकंडा अपना रहे है। कोई पैसा बाट रहा है तो कोई दारू। लेकिन बक्शा ब्लाक के ब्राहमणपुर बरखण्डी गांव से बीडीसी का चुनाव लड़ रहे प्रत्यासी ने अपने प्रत्यासी का मतदाता सूचि से नाम ही गायब करा दिया है। इस बात की जानकारी होते ही विरोधी खेमें हड़कंप मच गया। उधर पीडि़त प्रत्यासी ने इस बात की जानकारी सीधे डीएम को दे दिया है। डीएम इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जांच का आदेश दे दिया है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में लिप्त कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगा साथ ही निलम्बन की कार्यवाही होगी।
मिली जानकारी के अनुसार बक्शा ब्लाक के ब्राहमणपुर बरखण्डी गांव का निवासी दिलीप निगम अपने गांव से बीडीसी पद पर चुनाव लड़ रहा है। जब उसने पर्चा दाखिल किया था उस समय वोटर लिस्ट उसका नाम था लेकिन आज नामाकंन पत्रो के जांच के समय उसका नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गया। जिसके कारण उसका पर्चा खारिज हो गया। लिस्ट से नाम गायब होने की खबर मिलते ही दिलीप के खेमे में हड़कंप मच गया है। दिलीप का अरोप है कि उसके विरोध में चुनाव लड़ रहा एक प्रत्यासी खण्डयंत्र के तहत मेरा नाम सूचि से गायब करा दिया है।
दिलीप ने इस बात की जानकारी डीएम भानुचंद्र गोस्वामी को दिया। डीएम ने इस मामले पर सख्त कदम उठाते हुए जांच आदेश दे दिया है।

Related

politics 5935100669924494610

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item