प्रधान पद हेतु विरेन्द्र सिंह का निर्विरोध प्रधान चुना जाना तय
https://www.shirazehind.com/2015/11/blog-post_732.html
जलालपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन मे विकास खण्ड जलालपुर मे शुक्रवार के दिन ग्राम पंचायत प्रधान पद हेतु 240 तथा सदस्य पद हेतु 466 लोगो ने नामांकन किया। कनुवानी न्याय पंचायत के कोहारी गांव मे प्रधान पद हेतु नामांकन के अंतिम दिन तक मात्र एक ही नामंकन विरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया इनका जाॅच के दौरान कागजात सही पाये जाने पर निर्विरोध चुना जाना तय है। नामंाकन के अंतिम दिन तक प्रधान पद हेतु कुल 526 तथा सदस्य पद हेतु 593 लोगो ने नामांकन किया। वही महिलाओ के लिए नामांकन करने के लिए अलग से व्यवस्था न होने के कारण महिलाये धक्का मुक्की सहती हुई किसी तरह से अपना नामांकन किया।

