वरिष्ठ अधिवक्ता संतोषी बाबू की 10वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी 2 को

जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव ‘संतोषी बाबू’ की 10वीं पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर 2 जनवरी को अधिवक्ता संघ के सभागार में श्रद्धांजलि सभा एवं सेमिनार का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। उक्त सेमिनार ‘भारतीय न्याय व्यवस्था के समक्ष चुनौतियां’ विषय पर आयोजित है। यह जानकारी देते हुये संघ के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह व मंत्री जय प्रकाश सिंह ने बताया कि उक्त सेमिनार में न्याय व कार्य पालिका के अधिकारी, बार कौंसिल आफ उप्र के पदाधिकारियों सहित जनपद के तमाम अधिकारी हिस्सा लेंगे जिसमें अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय, विजय बहादुर सिंह महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश, जिला जज लुकमानुल हक, जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह प्रमुख हैं। कार्यक्रम संयोजक राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट ने सम्बन्धित लोगों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

Related

news 3509911025186754618

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item