अभी तक सपा ने नही बदला है जौनपुर का जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

जौनपुर। आज दोपहर बाद से जिले में तेजी चर्चा आयी कि समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजबहादुर यादव को बदलकर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के बहू पुष्पा यादव को टिकट दे दिया है। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी जोर शोर से चली। शिराज ऐ हिन्द डाॅट काम इस खबर को  काफी देर तक पुष्ट करने के लिए लखनऊ पार्टी कार्यालय से लेकर सत्ता के गलियारे तक तहकीकात किया लेकिन कही से पुष्टि  नही हो सकी। देर शाम लखनऊ से घोषित प्रत्याशी रीता यादव को हटाकर माया यादव को टिकट दिये जाने की बात छनकर सामने आयी है।  जौनपुर का प्रत्याशी बदलना तो दूर की बात कही इसकी चर्चा तक नही है। पार्टी सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर का प्रत्याशी न बदला है न ही बदलेगा।
इस मामले पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा के घोषित प्रत्याशी राज बहादुर यादव ने कहा कि कुछ लोग टिकट कटने की झूठी अफवाह फैला कर अपनी दूषित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। अभी तक उन्हें कोई जानकारी नही है । वाट्सअप पर मैसेज के बाद लोगों ने बताया ।

Related

news 8862624241444072982

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item